ट्रेन की चपेट में आकर बैलून बेचने वाले 32 वर्षीय युवक की मौत,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Location: पलामू

मेदिनीनगर। मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर बैलून बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने वाला एक 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।व्यक्ति की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बिरधवर गांव निवासी मिंटू कुमार गुप्ता उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मिंटू गुरुवार की सुबह अपने घर से शौच के लिए निकला था।इसी बीच रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उसे इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मिंटू के शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडली अस्पताल भेज दिया है।इस घटना के बाद से पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।मृतक के परिजनों ने बताया कि मिंटू बहुत ही मेहनती लड़का था। वह बैलून बेचने का काम करता था।बैलून बेच कर वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के बाद से इस गरीब परिवार पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मात्र मिंटू ही एक सहारा था जो कि मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मिंटू के मौत हो जाने के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!