टेंपो पलटने से सुनील चंद्रवंशी की मौत, परिवार में छाया मातम

Location: Meral

मेराल (गढ़वा): थाना क्षेत्र के संगवारिया गांव निवासी सुनील कुमार चंद्रवंशी की टेंपो पलटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुनील चंद्रवंशी अपनी पत्नी, दो बच्चों, पिता, साडू और जेठ सर सहित कुल सात लोगों के साथ टेंपो से सुखलदरी घूमने गए थे।

वापसी के दौरान रास्ते में पनघटवा डैम के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य लोग हल्के रूप से जख्मी हुए। स्थानीय लोगों ने घायल सुनील को तुरंत डंडई बाजार पहुंचाया, जहां से उनके रिश्तेदारों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक सुनील चंद्रवंशी खाद्य आपूर्ति विभाग में ई-पोस मशीन बनाने का कार्य करते थे।
घटना के बाद संगवारिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!