Location: Meral
मेराल। खाद्यान्न विभाग के महाप्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा गुरुवार को मेराल एफसीआई गोदाम का आधुनिकीकरण एवं रिपेयरिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम भी मौजूद थे।उन्होंने क्वालिटी निरीक्षण के बारे में पूछे जाने पर महाप्रबंधक रजनीश कुमार ने बताया कि गोदाम का रिपेयरिंग तथा आधुनिकीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया जिसमें अधिकांश कार्य अच्छे पाए गए थोड़ी बहुत कमियां पाई गई जिसको तुरंत सुधारने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ए जी एम वसंत पांडे को एफसीआई केंद्र पर क्वालिटी टेस्ट रजिस्टर रखने का निर्देश दिया गया है। महा प्रबंधक द्वारा स्टॉक रजिस्टर इत्यादि अभिलेखों की जांच की गई।












