झारखंड में नगर निकाय चुनाव में और देरी संभव, सरकार कोर्ट से मांगेगी अतिरिक्त समय

Location: रांची

झारखंड में नगर निकाय चुनाव में और विलंब हो सकता है। विधानसभा में जेडीयू विधायक सरयू राय के सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि हाईकोर्ट की डेडलाइन 16 मई को समाप्त हो रही है, लेकिन अभी तक ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिलों में यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नगर निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं।

वहीं, बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार से सवाल किया कि जब मुखिया का चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराया गया, तो नगर निकाय चुनाव में इतनी देरी क्यों हो रही है? इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने स्पष्ट किया कि सरकार ओबीसी को आरक्षण देने को लेकर प्रतिबद्ध है, और राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए ट्रिपल टेस्ट अनिवार्य है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 27% से घटाकर 14% कर दिया था, यदि उन्हें पिछड़ों की चिंता है तो इसे दोबारा 27% करें।

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी कहा कि 16 मई को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी। सरकार ओबीसी प्रतिनिधित्व को देखते हुए कोर्ट से अतिरिक्त समय देने का आग्रह करेगी, ताकि नगर निकाय चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!