झारखंड में किसी युवा को अध्यक्ष बना सकती है भाजपा

Location: रांची

रांची : नए साल में झारखंड बीजेपी को प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। चुनावी प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह कहना थोड़ा कठिन है। क्योंकि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की नियुक्ति से यह साफ हो गया है कि किसी के नाम की चर्चा करना जोखिम भरा है। जिस नाम की चर्चा होती है मोदी और अमित शाह की नेतृत्व वाली भाजपा उसे जिम्मेदारी नहीं देती है। बल्कि नए चेहरे को सामने लाकर सबको चौंका देती है। इसलिए झारखंड में भी स्थापित और चर्चित चेहरों के बदले कोई नया चेहरा आ जाए तो चौंकने की बात नहीं होगी।
   मोदी और अमित शाह की जोड़ी भाजपा में अब सेकंड लाइन तैयार करने में जुट गई है। मोदी राजनीति में युवाओं और महिलाओं को मौका देकर आगे बढ़ना चाहते हैं। युवाओं को तरास कर भाजपा की मुख्यधारा में लाने की रणनीति के तहत ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन किया गया है। इसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि झारखंड में भी अध्यक्ष के चुनाव में भी किसी युवा या महिला को अवसर मिल सकता है।
    सूत्रों के अनुसार भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक 50 साल से कम उम्र के नेताओं का बायोडाटा तैयार किया। बायोडाटा के आधार पर ही युवाओं को संगठन में मौका दिया जाएगा। संगठन में  जिम्मेदारी देने से पहले हर पहलू पर विचार किया जाएगा। उसकी काबिलियत, संगठन और पार्टी के प्रति निष्ठा, साफ सुथरा और तेज तर्रार छवि के साथ-साथ विद्यार्थी परिषद और संघ से जुड़ाव भी कसौटी है। तमाम बिंदुओं पर जो युवा या महिला खरे उतरेंगे उन्हें मौका दिया जाएगा।
    सूत्रों के अनुसार झारखंड में भाजपा से जुड़े कई युवा नेताओं का बायोडाटा भी केंद्र सरकार ने तैयार किया है। इसलिए संभावना है कि किसी युवा को कमान दी जा सकती है। बड़े नेताओं को अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। झारखंड बीजेपी में जिस तरह से गुटबाजी है उसको देखते हुए भी इस बार किसी नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसे नेता को जिम्मेदारी दी जाएगी जो गुटबाजी से दूर हो और जिसके पास संगठनात्मक क्षमता हो।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!