जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पोषण पखवाड़ा समापन, बच्चों को जंक फूड छोड़ योग अपनाने का संदेश

गढ़वा: जीएन कॉन्वेंट (10+2) स्कूल में शनिवार को पोषण पखवाड़ा के समापन अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीबीएसई के निर्देशानुसार कक्षा तीन से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने नियमित योग व प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल असेंबली में पीटी व ड्रिल अभ्यास से हुई। इस अवसर पर स्कूल निदेशक सह शिक्षाविद एमपी केशरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जंक फूड व तली-भुनी चीजें शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं, जबकि पारंपरिक व पौष्टिक आहार से स्वास्थ्य लाभ होता है। उन्होंने बच्चों को खानपान में संयम बरतने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

जूनियर वर्ग के इंचार्ज खुर्शीद आलम ने विद्यार्थियों को चाऊमीन, पास्ता, पिज्जा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक जैसे अपोषणीय खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों के टिफिन में हमेशा पौष्टिक भोजन दें और घर में भी जंक फूड का सेवन न्यूनतम करें ताकि बच्चे स्वस्थ रह सकें।

इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रतिदिन योगाभ्यास व प्राणायाम करने के महत्व को समझाया गया। उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया, जिससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व अनुशासन का विकास हो सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम पदाधिकारी ऋषभ श्रीवास्तव, शिवानी गुप्ता, सरिता दुबे, रागिनी कुमारी व अन्य शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन दशम वर्ग के छात्र कृष्णा केशरी और नवम वर्ग के भास्कर तिवारी ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन दशम वर्ग की छात्रा शालिनी ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!