ज़ाहिद फैंस क्लब ने बढ़ाया मदद का हाथ, ठंड में गरीबों को बांटे कंबल

Location: Garhwa

गढ़वा :कड़कड़ाती ठंड ने गरीबों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इस मुश्किल घड़ी में गढ़वा के नवगठित सामाजिक संस्थान ज़ाहिद फैंस क्लब ने आगे आकर गरीब और असहाय लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है
संस्था ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 में रात के समय जरूरतमंदों को खोज-खोजकर कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा, “आप लोग गरीबों का सहारा बने हैं, ईश्वर आपको तरक्की दे।
संस्था के उपाध्यक्ष चंदन ठाकुर ने बताया कि कंबल वितरण के साथ ही संस्था ने सामाजिक कार्यों की शुरुआत कर दी है। जल्द ही अलाव के लिए लकड़ी वितरण और अन्य सहायता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था के अध्यक्ष ज़ाहिद अख्तर का उद्देश्य हर वर्ग और समुदाय की मदद करना है
संस्था के सचिव राजेश कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग संस्था से जुड़ सकें। जल्द ही संस्था की वेबसाइट लॉन्च की जाएगी, जिसमें सभी डिटेल्स उपलब्ध होंगे।
ज़ाहिद फैंस क्लब का लक्ष्य समाज के वंचित वर्गों तक मदद पहुंचाना है। यह पहल न केवल गरीबों के लिए राहत लेकर आई है बल्कि समाज सेवा का एक प्रेरक उदाहरण भी बन रही ह
कंबल वितरण के दौरान शुभ कुमार, नरेंद्र रवि सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!