जहरीला सांप के काटने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामायण पासवान के पुत्र दुर्गा पासवान उम्र 60 वर्ष की जहरीला सांप के काटने से मौत हो गई।यह खबर आप आपकी खबर व्हाट्सएप ग्रुप में पढ़ रहे हैं।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की बीती रात करीब 2:00 बजे दुर्गा पासवान अपने घर में गहरी नींद में खटिया पर सोए हुए थे।इसी बीच जहरीला सांप ने उन्हें काट लिया।जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के हुसैनाबाद अनुमंडली अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रोल होकर बुरा हाल है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक दुर्गा पासवान लापरवाही बरतने का काम किए थे।सांप के काटने की जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दिया। और जो सांप उन्हें कटा था उसे भी उन्होंने मार दिया था। जब उनकी हालत गंभीर हुई तब परिजनों को सांप काटने के बारे में जानकारी मिला।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!