जरूरतमंदों को न हो परेशानी, लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Location: Ramana

रमना-प्रखंड मुख्यालय रमना में मंगलवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र और स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार और विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा भी शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 25, वृद्धावस्था पेंशन के 4, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के 3 तथा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के 8 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

शिक्षा प्रोत्साहन के तहत साइकिल वितरण योजना में मध्य विद्यालय चुंदी की 56 और राजकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग की 81 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। कुल 137 छात्राओं को इसका लाभ मिला।

विधायक अनंत प्रताप देव ने संबोधित करते हुए कहा प्रखंड और अंचल कार्यालयों के अधिकारी, कर्मी जरूरतमंदों को अनावश्यक परेशान न करें। यदि कोई लाभुकों को बेवजह दौड़ाता है तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से पात्र लोगों तक पहुँचना चाहिए।

इसी क्रम में मड़वनिया पंचायत सचिवालय परिसर में असहाय बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन भी विधायक एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। यह केंद्र डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर मुखिया दुलारी देवी, स्वीटी वर्मा, अनीता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, अनुज चंद्रवंशी, अजीत कुमार सोनी, मुन्ना प्रसाद, रामचंद्र राम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!