Location: Garhwa
गढ़वा: जय भवानी संघ, मोहल्ला गढ़वा द्वारा दुर्गा पूजा 2025 के लिए श्री अनंत चतुर्दशी के दिन विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस वर्ष श्रीराम मंदिर, अयोध्या की थीम पर भव्य पंडाल निर्माण की योजना है। पंडाल निर्माण हेतु बंगाल से 10 कुशल कारीगर बुलाए गए हैं, जिनका नेतृत्व मनोज कुमार कर रहे हैं।
संघ के संरक्षक ओमप्रकाश कंशकार, उमेश कुमार कश्यप, रोहित कुमार (छोटू), मुरली श्याम सोनी हैं। अध्यक्ष अमन कश्यप, सचिव अर्णव आनंद, कोषाध्यक्ष विशाल कांसयकार, उपाध्यक्ष प्रिंस कंशकार, संगठन मंत्री चंदन मालाकार सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं












