जय भवानी संघ गढ़वा मनाएगा 36वां दुर्गा पूजा महोत्सव, तैयारी शुरू

Location: Garhwa

गढ़वा। जय भवानी संघ गढ़वा इस वर्ष 2025 में अपना 36वां दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय संगत मोहल्ला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के संयोजक मुरली श्याम सोनी ने की। बैठक में संरक्षक उमेश कुमार कश्यप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष के महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति का गठन करते हुए अमन कुमार कश्यप को अध्यक्ष, सचिन अरवण आनंद को सचिव, विशाल कंसकार को कोषाध्यक्ष और अतुल कश्यप को उप-कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में प्रिंस कंसकार, मयंक सोनी, अविनेश सोनी, किशन राज और हर्षित सोनी का चयन हुआ।

संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मोहित मोदनवाल और चंदन मालाकार को सौंपी गई, जबकि कार्यालय मंत्री के रूप में छोटू कुमार, रोहन कुमार और दीपक कश्यप को जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद पर सौरव कंसकार, सुमन कंसकार, अनमोल सोनी, नेपाली सोनी और क्रिस केसरी को चुना गया।

बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे, जिनमें लकी कुमार, रिशु कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, छोटू, अनिल कुमार सोनी, उमेश कुमार भैया, भोला गुप्ता, विनय कंसकार समेत पूर्व सदस्य भी शामिल रहे।

जय भवानी संघ ने कहा है कि 36वें दुर्गा पूजा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सदस्य एकजुट होकर तैयारी में जुट गए हैं

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!