जनता दरबार:डीसी ने विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीणों की सुनी फरियाद

Location: पलामू

मेदिनीनगर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया.इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी.उपायुक्त ने सभी की शिकायतें सुनी एवं जल्द निबटारा का आश्वासन दिया.जनता दरबार में पाटन के ग्राम चेतमा से आये आवेदनकर्ता ने ग्राम चेतमा में तालाब निर्माण कराने का अनुरोध किया,उन्होंने उपायुक्त से कहा कि तालाब निर्माण हो जाने से सिंचाईं में काफी सहूलियत होगी जिससे कई ग्रामीणों को फायदा होगा।इसी तरह चैनपुर के ग्राम मड़गांवां से आये फरियादी जोगन मांझी ने डीसी से मलेरिया कार्यालय पलामू में छिड़काव कर्मी के पद पर पुनः बहाल करने को लेकर अनुरोध किया।वहीं नौडीहाबाजार के सिलदाखुर्द से आये फरियादी ने पैक्स अध्यक्ष द्वारा ससमय धान क्रय नहीं किये जाने के संबंध में आवेदन दिया।सदर प्रखंड के रजवाडीह ग्राम से आयी महिला शिकायतकर्ता ने कहा कि अबुआ आवास के तहत मैं अपना घर का निर्माण करा रही हूँ,उन्होंने बताया कि जिस चापाकल से पानी का इस्तेमाल कर घर बनवा रही थी उस चापाकल में मेरे देवर द्वारा बोर कर पंप से पानी निकाला जा रहा है जिससे मुझे पानी लेने में समस्या उत्पन्न हो रही है.उन्होंने डीसी से इस संबंध में उचित कार्रवाई का अनुरोध किया.इसी तरह चैनपुर के सलतुआ से आयी एक महिला फरियादी ने अंचल कार्यालय द्वारा म्यूटेशन नहीं किये जाने के संबंध में आवेदन दिया.जनता दरबार में आये आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,पारिवारिक बंटवारा,अवैध कब्जा,मानदेय भुगतान,राशन संबंधित मामले,स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामले थे.उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!