जंगल में अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त, 350 किलो जावा महुआ नष्ट

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में शनिवार को अभियान चलाकर कैलान गांव के झुरहा जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर सात ड्रम में रखा करीब 350 किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया और शराब बनाने में उपयोग होने वाले बर्तनों को भी क्षतिग्रस्त किया।

थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कैलान जंगल के झुरहा क्षेत्र में नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध शराब भट्टी चलाई जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध शराब भट्टी के मालिक की पहचान की जा रही है, जिसके बाद उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। इस छापेमारी अभियान में एसआई प्रदीप उरांव सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!