छतरपुर के रूद गांव में दोस्त ने की दोस्त की हत्या,जुआ खेलने दौरान हुई थी झगड़ा

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कवल पंचायत के रूद गांव में गुरुवार की देर रात अपने ही दोस्त ने दोस्त की टांगी से काटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे छतरपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद पुलिस ने
तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया है। मृतक नाबालिक व्यक्ति की पहचान कुलदीप भुइयां के पुत्र कृष्णा भुइयां उर्फ कईला, उम्र 17 के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने कथित रूप से बताया कि मृतक अपने नाबालिक दोस्त से जुआ खेलता था। और बीते रात्रि में घर के सभी सदस्य किसी शादी समारोह कार्यक्रम में गए हुए थे। वही मृतक अपने नाबालिक दोस्त से घर के पास ही जुआ खेलने लगा। इसी दौरान मृतक अपने दोस्त से जुआ में तीन हजार रुपया जीत लिया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वही मृतक के घर में कोई सदस्य नहीं होने के कारण घर में ताला लगा हुआ था। इसी कारण मृतक अपने दोस्त के घर में सोने चला गया। और सो जाने के बाद उसके अपने दोस्त ने ही टांगे से सिर और सीना पर वार कर दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।और शव को उसके दरवाजे में रख दिया गया। कथित रूप से हत्या के आरोपी नाबालिक व्यक्ति नशा का आदि था।फिलहाल छतरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के हर पहलू की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!