Location: Meral
मेराल
छठ महापर्व की तैयारी को लेकर लातदाग गांव में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री श्री बजरंग दल युवा कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में श्रीकांत सिंह को कमिटी का अध्यक्ष चुना गया, वहीं विकास कुमार द्विवेदी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
संरक्षक विकास कुमार द्विवेदी ने बताया कि कमिटी का उद्देश्य हिंदू सनातन संस्कृति के पर्व-त्योहारों का प्रचार-प्रसार करना, धार्मिक आयोजनों को सफल बनाना और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना है।
कमिटी में अन्य पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया:
- सचिव: प्रताप सिंह
- महासचिव: सनी कुमार दुबे
- कोषाध्यक्ष: दिलीप कुमार पासवान
- उपाध्यक्ष: मुखदेव यादव
- सह उपाध्यक्ष: विकास गुप्ता
- मंत्री: रोहित पासवान
- महामंत्री: रोहित कुमार
- मीडिया प्रभारी: सोनू पासवान
सदस्य के रूप में बूटी सिंह, गौतम सिंह, सोहराय सिंह, अजय कुमार सिंह, कुलदीप कुमार सिंह, विनय कुमार आदि को शामिल किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि छठ महापर्व को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। साथ ही छठ घाट की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मुखदेव यादव, अभय कुमार, राकेश कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, रंजीत कुमार पासवान, रितेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।












