चौदह साल पुराने भूमि विवाद का हुआ समाधान, थाना प्रभारी की पहल से गांव में लौटी शांति

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा।
धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव में चौदह वर्षों से चला आ रहा भूमि विवाद आखिरकार सुलझ गया। सूर्यमंदिर निर्माण समिति बनाम लंगेश्वर प्रजापति के बीच चल रहे इस विवाद के समाधान में धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की सराहनीय पहल ने अहम भूमिका निभाई। वर्षों से चल रहे इस विवाद के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। दोनों पक्षों की ओर से अब तक आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज कराए जा चुके थे।

स्थिति यह थी कि आए दिन किसी न किसी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन दिया जाता था, लेकिन मामला सुलझ नहीं पा रहा था। इसी बीच थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बीरबल मंदिर परिसर में दोनों पक्षों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में विवादित भूमि का सीमांकन कराया गया और दोनों पक्षों को स्पष्ट जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी के साथ इस समाधान प्रक्रिया में बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, प्रमुख अजय साह और जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक थाना प्रभारी खुद पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में डटे रहे। उनकी सक्रियता और सूझबूझ का नतीजा यह रहा कि दोनों पक्ष विवाद समाप्त करने पर सहमत हो गए।

समाधान के बाद दोनों पक्षों ने एक स्वर में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस पहल को कभी नहीं भूल सकते। प्रभारी ने जिस समझदारी से चौदह वर्षों से चला आ रहा विवाद सुलझाया, वह सराहनीय है।

इस अवसर पर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में प्रथम पक्ष की ओर से प्रसिद्ध प्रजापति, प्रेम प्रजापति, लंगेश्वरी प्रजापति, और द्वितीय पक्ष यानी मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष देवराज प्रजापति, बैजनाथ यादव, भोला साहू, नंदकिशोर यादव, देव कुमार, सीताराम रवानी, बालेश्वर यादव, महेश गुप्ता, विमल साह, विंदेश्वरी भुइंया, सुरेंद्र राम, नगीना साह, और दीनानाथ साह शामिल थे।

गांव में अब शांति का माहौल है और सभी लोगों ने इस पहल को एक मिसाल के रूप में सराहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!