Location: Meral
मेराल। थाना क्षेत्र के चिरौंजीया गांव निवासी मनीष चौधरी, पिता संतोष चौधरी, को मेराल पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि अरंगी गांव निवासी सदन कुमार प्रजापति, पिता लक्ष्मण प्रजापति, के घर में अगस्त 2025 में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने इस चोरी की वारदात में मनीष चौधरी की संलिप्तता पाई थी। घटना के बाद से वह लगभग ढाई महीने से फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया












