Location: पलामू
चैनपुर थाना क्षेत्र के बराव टोला खजुरिया गांव से एक 13 वर्षीय किशोर के लापता होने की खबर है। परिजनों के अनुसार आशिष कुमार चौधरी, पिता बिकेश चौधरी, शुक्रवार सुबह से ही घर से गायब है। पूरे दिन खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
परिजनों ने बताया कि आशिष सुबह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन करने के बाद जब सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी जानकारी साझा की है और लोगों से मदद की अपील की है।
यदि किसी को आशिष के बारे में कोई जानकारी मिले या उसे कहीं देखा गया हो, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
📞 8340718849
(यह समाचार सामाजिक सहयोग की भावना से प्रकाशित किया गया है।)












