घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: थाना क्षेत्र के हुलहुला खुर्द गांव निवासी नंदू चंद्रवंशी के बड़े पुत्र 19 वर्षीय शुभम कुमार, जो सोमवार दोपहर से लापता हो गया था, मंगलवार देर रात सकुशल अपने घर लौट आया। बेटे के घर वापस आने से परिवार और गांव में राहत व खुशी का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार शुभम सोमवार को घर से कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।
घर लौटने के बाद शुभम ने परिजनों को बताया कि घर में हल्की कहासुनी होने के बाद वह नाराज होकर शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़कर बरकाकाना स्टेशन चला गया था। वहां पहुंचने के बाद उसका मोबाइल फोन और पैसे चोरी हो गए, जिससे वह काफी परेशान हो गया।
शुभम ने परिवार से कहा कि अब वह आगे से ऐसी गलती कभी नहीं करेगा। बेटे के सकुशल लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है और घर में खुशी का माहौल बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

    मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
    error: Content is protected !!