घर के बाहर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामार गांव के बोहला टोली में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की पहचान 50 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।विमला देवी के पति हरि भुइयां ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद दोनों पति-पत्नी घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि विमला देवी के सिर से खून बह रहा था और मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। हरि भुइयां ने यह भी बताया कि उन्होंने 2-3 लोगों को भागते हुए देखा, लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी को पहचान नहीं सके। मृतका के बेटे राकेश भुइयां ने बताया कि घटना के समय वह और उनका भाई परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। छोटा भाई घर में था। लेकिन वह अंदर सो रहा था। राकेश ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, ऐसे में आशंका है कि उसी रंजिश में हत्या की गयी हो।घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना से एसआई राहुल कुमार और सुशील उरांव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लाए। इंस्पेक्टर द्वारका राम ने बताया कि महिला को बेहद करीब से गोली मारी गई है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!