घर का ताला तोड़कर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम,जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी निवासी गोविंद मेहता के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखें लाखों रुपए के सोने के समान और नगद रुपए की चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद गोविंद मेहता ने चोरी की घटना से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज करा दिया है। उन्होंने दिए आवेदन के माध्यम से पुलिस को बताया है कि 24 जून को वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद अपना पैतृक गांव पाटन थाना क्षेत्र के सतुउआ गांव चले गए थे। उनका बेटा दोपहर 2:00 बजे जब स्कूल से लौटा तो देखा की घर के बाउंड्री के तरफ का ग्रिल जेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद बेटे ने चोरी होने की घटना की जानकारी गोविंद मेहता को दी।चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर गोविंद मेहता अपने घर हाउसिंग कॉलोनी पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने घर में रखे सामान की जांच की तो पता चला कि घर में रखें लाखों रुपए के सोने का सामान और नगद रुपए की चोरी हो गई है। उसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। सीसीटीवी के माध्यम से पता चला कि चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।वही चोरी की घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!