Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला निवासी कलाम खान की पत्नी समीना खातून उम्र 42 वर्ष घरेलू विवाद में आकर आत्महत्या का प्रयास की। इस घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह समीना खातून अपने घर में परिवार वालो से झगड़ा कर गुस्से में आकर चाकू से अपना गला काट ली।जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।उनके गेल में 14 टांके लगे है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।












