घरेलु विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : भवनाथपुर बस्ती निवासी रंजीत पासवान के 24 वर्षीय पुत्र पपन कुमार बुधवार की रात्रि कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। उसे परिजनों द्वारा ईलाज के लिए स्थानीय सीएससी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि पपन कुमार विवाद के चलते बुधवार की रात शराब के नशे में कीटनाशक दवा खा लिया, जब उसकी पत्नी उसे सुबह उसे उठाने के लिए दूसरे कमरे में गई तो वह नहीं उठा, उसने चीख पुकार कर अपने घर वालो को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसआई दिनेश सिंह व नारायण प्रसाद अस्पताल पहुंचकर मृतक के पिता से घटना की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेजवाया। उधर घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर जिपस रंजनी शर्मा, मुखिया बेबी देवी, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, कपिल चंद्रवंशी, सुजीत कुमार अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!