गोपालपुर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य ध्वजारोहण व नगर भ्रमण, जयकारों से गुंजा क्षेत्र

Location: Manjhiaon

मझिआंव:
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव में आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर मंगलवार को पूरे गाजे-बाजे के साथ भव्य ध्वजारोहण सह नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होने वाले शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुआ, जिसका नेतृत्व यज्ञाचार्य श्री 1008 उदय नारायणाचार्य जी त्रिदंडी स्वामी जी महाराज एवं राधा-कृष्ण मंदिर के महंत श्री 1008 केशव नारायण दास जी महाराज ने किया।
ध्वजारोहण सह नगर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी देवी-देवताओं को महायज्ञ का विधिवत निमंत्रण दिया गया। इस क्रम में बजरंगबली मंदिर, डीहवार बाबा स्थल, मूल्या दाई देव स्थल सहित अन्य देवी-दुर्गा स्थानों का भ्रमण कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात पुनः यज्ञ स्थल पर लौटकर विधिविधान से ध्वजा की स्थापना की गई।
इस दौरान हर-हर महादेव, जय श्रीराम, यज्ञ महाराज की जय के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। यज्ञाचार्य श्री 1008 उदय नारायणाचार्य जी त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के द्वारा यज्ञशाला में विधिवत ध्वजारोहण किया गया।
बताया गया कि शिव मंदिर परिसर में 22 मार्च को जल यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा, जबकि 27 मार्च को हवन-पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। महायज्ञ के मुख्य यजमान तेजवंत दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी मधु दुबे हैं।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में मनोज दुबे, विपुल दुबे, चिंटू दुबे, मीनू दुबे, देवख राजवंशी, फंटूश दुबे, जितेंद्र यादव, सेशमणी सिंह, प्रमोद ठाकुर, छोटू दुबे, मुकेश सोनी, हृदय दुबे, पिंकू दुबे, बिट्टू दुबे, पीकू चंद्रवंशी, पकड़ू दुबे, डबल दुबे, विकास दुबे, अंकुर दुबे, बीरेंद्र दुबे, प्रभात दुबे, राजन दुबे, छोटन दुबे, राजू ठाकुर, गोविंदा राजवंशी, मनीष ठाकुर, छोटू ठाकुर, रंजीत दुबे, नीतीश दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान यज्ञाचार्य एवं संत-महात्माओं ने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!