ब्रेकिंग न्यूज़: गोदरमाना में लाडली सेवा सदन पर छापा, अवैध अल्ट्रासाउंड और लिंग जांच का खुलासा – संचालिका और उसके पति गिरफ्तार

गढ़वा जिला प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंका प्रखंड के गोदरमाना स्थित लाडली सेवा सदन में बुधवार को छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र का भंडाफोड़ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर गठित जांच टीम ने बिना भनक लगे कार्रवाई कर अस्पताल से अल्ट्रासाउंड मशीन, लिंग जांच से संबंधित सामग्री, गर्भपात की दवाएं और कई प्रतिबंधित मेडिकल उपकरण जब्त किए।

इस क्लिनिक में झारखंड व छत्तीसगढ़ से आने वाली गर्भवती महिलाओं का लिंग परीक्षण और जरूरत पड़ने पर गर्भपात भी कराया जाता था। छापेमारी के दौरान एक कमरे से एक नवजात बच्चा भी मिला, जिसे बेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। बच्चा फिलहाल NICU में इलाजरत है।

छापेमारी में क्लिनिक की संचालिका तबस्सुम आरा और उनके पति शाहीद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। रंका थाना में इनके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और दस्तावेजों से यह स्पष्ट हुआ कि यहाँ पहले भी अल्ट्रासाउंड कराए जाते रहे हैं। एक महिला मरीज ने खुद स्वीकार किया कि वह पहले दो बार यहीं अल्ट्रासाउंड करा चुकी है।

जांच दल में अनुमंडल पदाधिकारी रंका रूद्र प्रताप, अंचल अधिकारी शिवपूजन तिवारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह शामिल थे।

उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जांच कर गर्भपात कराना गंभीर अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही जिले के सभी मेडिकल संस्थानों को चेतावनी दी कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!