गायत्री परिवार ने पूर्ण किया तीन लाख महामंत्र जाप, नव कन्याओं को कराया भोजन

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मझिआंव स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गायत्री परिवार द्वारा संकल्पित तीन लाख गायत्री महामंत्र जाप का सफलतापूर्वक समापन किया गया। जाप पूर्ण होने के उपरांत माता गायत्री, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी एवं माता वैष्णो देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन एवं पूर्णाहुति की गई।

इस अनुष्ठान में गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह, केंद्रीय टोली सदस्य सह जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, युवा मंडल जिला संयोजक वीरेंद्र सोनी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। जाप उपरांत नव कन्याओं का पूजन कर उन्हें मीठा भोजन कराया गया। कर्मकांड का संचालन रेखा प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इसी क्रम में रविवार को मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरी तरह शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। मझिआंव बस स्टैंड में समाजसेवी मारुति नंदन सोनी द्वारा सीओ प्रमोद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, विधायक नरेश प्रसाद सिंह, राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास सहित दर्जनों सम्मानित जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

शोभायात्रा के स्वागत हेतु मनोज जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, छोटू चंद्रवंशी, दीपक राज, शन्नी चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, हाजी असफाक खां, जियाउल हक खां सहित कई स्थानों पर शरबत और मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा हेतु दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!