Location: पलामू
मेदिनीनगर। पाटन थाना क्षेत्र के करर खुर्द गांव निवासी टाइल्स मिस्त्री गौतम चौहान उम्र 30 वर्ष गलेंडर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार को गौतम चौहान अपने गांव के भोला चौहान के यहां घर में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।इसी बीच गलेंडर मशीन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां पर मौजूद मकान मालिक भोला चौहान और मजदूरों के द्वारा उसे इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।












