गरबांध गांव में सड़क मार्ग परिवर्तन को लेकर निर्माण कार्य रोक, ग्रामीणों ने तालाब संरक्षण की मांग की

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। एनएच-75 से गरबाध होते हुए रोहनिया पीडब्ल्यूडी पथ तक 64 करोड़ की लागत से बन रही सड़क के मार्ग परिवर्तन को लेकर गरबांध गांव के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव के लिए राजा तालाब ही एकमात्र जलस्रोत है, जहाँ लोगों और जानवरों की पानी की आवश्यकता पूरी होती है।

आरोप है कि सड़क निर्माण कर रही संवेदक कंपनी राजा तालाब के ऊपर से सड़क बनाकर उसके अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव को दी थी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों को राजा तालाब से हटकर खरवार टोला की ओर सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया था।

ग्रामीणों का कहना है कि विधायक के स्पष्ट आदेश के बावजूद संवेदक तालाब पर मिट्टी भरकर निर्माण कार्य करने का प्रयास कर रहा था, जिसके विरोध में उन्होंने कार्य को रोक दिया। विरोध में उपस्थित लोगों में लालमोहन यादव, उपेन्द्र प्रसाद, अशोक यादव, विगन चंद्रवंशी, भगवान सिंह चंद्रवंशी, रघुनाथ पासवान, गोविन्द पासवान, हिरा गुप्ता, रमेश पासवान, सुनिल यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, अमर सिंह, कोदू सिंह, लखन सिंह, सूरज सिंह, ललन प्रसाद गुप्ता, तपसारी खरवार, कलू खरवार, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, लक्ष्मण सिंह खरवार, जगत सिंह, विनय चंद्रवंशी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!