गढ़वा: शहीद शेख भिखारी अंसारी के बलिदानों को किया गया याद

Location: Meral

गढ़वा। राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के बैनर तले बुधवार को शहीद शेख भिखारी अंसारी का शहादत दिवस झलवा गढ़वा स्थित युवा प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी के आवास पर मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य निजामुद्दीन अंसारी और जिला अध्यक्ष आफताब आलम ने की।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष आफताब आलम ने स्वतंत्रता सेनानी शेख भिखारी के जीवन और उनके बलिदानों का स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों से उनके पदचिह्नों पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने शेख भिखारी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति और संघर्ष का प्रतीक है।

इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी शेख भिखारी के आदर्शों और उनकी प्रेरणादायक गाथाओं का उल्लेख करते हुए अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष खालिद अंसारी, संगठन सचिव जमील अंसारी, शमशाद अंसारी, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष शाहिद अंसारी, केतार प्रखंड अध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, फुजैल अंसारी, बशीरुद्दीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!