गढ़वा विधानसभा में बालू संकट पर भाजपा और विधायक की उपेक्षा, विकास कार्यों का रुकना चिंता का विषय

Location: Garhwa

गढ़वा:झामुमो जिला सचिव मनोज ठकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बतया कि भाजपा के लोग बालू को तीन सौ रुपये में दिलवाने की बात करते रहे हैं, लेकिन आज तक गढ़वा विधानसभा की जनता को बालू नहीं मिल पाया। विधायक सन्येन्द्रनाथ तिवारी के कार्यकाल (2014-2019) में गढ़वा विधानसभा के सभी नदी और नालों से बालू समाप्त हो गया था। गढ़वा मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में सैकड़ों बालू लदे ट्रक महीनों तक पकड़े गए थे, जो आज भी लोगों को याद है।

बालू की अवैध धुलाई के कारण गढ़वा जिले के सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, और इसके कारण कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर अपनी जान से हाथ धो बैठे। बावजूद इसके, स्थानीय लोग अब भी तीन सौ रुपये में बालू मिलने का इंतजार कर रहे हैं। विधायक ने गढ़वा की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने चुनाव से पहले यह घोषणा की थी कि वह एक चम्मच बालू भी नहीं उठने देंगे, और वह आज भी इस बात पर अडिग हैं। वर्तमान में विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर का अभाव है, जो बालू के अभाव में विकास कार्यों को रुकने से बचाते।

विधायक की उदासीनता से यह प्रतीत होता है कि अब विकास कार्य केवल सपना बनकर रह गए हैं। आज गढ़वा विधानसभा की जनता विभिन्न समस्याओं जैसे दुर्घटनाएं, बीमारियां और मुश्किलों का सामना कर रही है, लेकिन विधायक इनसे बेखबर हैं। इनका जनता से कोई सरोकार नहीं प्रतीत होता, सिवाय इसके कि लोग उन्हें वोट दें।

बालू के अभाव में लाखों सरकार द्वारा निर्मित अबुआ आवास अधूरे हैं, और आमजन अपने घर बनाने के लिए बालू की कमी के कारण परेशान हैं। इस स्थिति में लोग अपने घरों का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!