गढ़वा में हुई अंधाधुंध फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा, रवि तिवारी गिरोह का सदस्य अनुज तिवारी गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा शहर में बीते 5 सितंबर को हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने रवि तिवारी गिरोह के सक्रिय सदस्य अनुज कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।

घटना 5 सितंबर की शाम 6:50 बजे की है, जब कुख्यात अपराधी रवि तिवारी, पिता रमाकांत तिवारी, ग्राम बगही, थाना गढ़वा, अपने गिरोह के सदस्यों के साथ नामधारी कॉलेज के पास स्थित पीयूष गुप्ता के घर के पास जानलेवा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

इस संबंध में गढ़वा थाना कांड संख्या 403/25 दिनांक 7 सितंबर 2025 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच का जिम्मा पु०अ०नि० अविनाश राज को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अनुज तिवारी, उम्र 35 वर्ष, पिता विद्यार्थी तिवारी, निवासी हंसकेर, थाना गढ़वा, ने स्वीकार किया कि वह रवि तिवारी गिरोह का सदस्य है, जिसका उद्देश्य गढ़वा में भय और दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना है। उसने यह भी बताया कि घटना से पहले उसने पीयूष गुप्ता को मोबाइल पर धमकी भरा कॉल किया था।

अनुज के बयान के अनुसार, 5 सितंबर को रवि तिवारी महिंद्रा KUV 100 (JH 03 P 9247) से आया था। कार में पहले से मौजूद उसके साथी रोहित तिवारी (पिता: सतेंद्र तिवारी, निवासी मढ़टीया खड़िया टोला), गौरव तिवारी (पिता: स्व. पंकज तिवारी, निवासी बगही), और रूपेश उर्फ बिट्टू तिवारी (पिता: चितरंजन तिवारी, निवासी तिवारी मरहटिया) के साथ मिलकर गोलीबारी की गई।

घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह बाईपास के रास्ते मरहटिया की ओर भाग गया, जहां रवि तिवारी ने अनुज तिवारी को एक देसी कट्टा इनाम में दे दिया।

7 सितंबर को शाम 5:20 बजे अनुज तिवारी के घर में ट्रंक के नीचे से वही कट्टा बरामद किया गया। इस पर गढ़वा थाना कांड संख्या 405/25 धारा 25 (1-b)a, 26, 35, 25(6) आर्म्स एक्ट के तहत एक और केस दर्ज किया गया है।

4
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!