गढ़वा में स्व. बृज बिहारी पाठक स्मृति वॉलीबॉल लीग का शुभारंभ

Location: Garhwa

गढ़वा: शहर के पुलिस केंद्र स्थित मैदान में गुरुवार को गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय बृज बिहारी पाठक स्मृति वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस लीग मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त दिनेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ नीरज कुमार ने ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक तथा संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी के साथ संयुक्त रूप से स्व. पाठक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपायुक्त दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा सकारात्मक भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें निखारने की है, जिसे संघ बखूबी कर रहा है। आज अभिभावकों की सोच बदली है और बच्चे खेल को करियर के रूप में अपना रहे हैं। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले वर्ष तक जिले को दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोर्ट उपलब्ध हो जाएंगे।
विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है और अनुशासन से व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफल होता है। संघ द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन सराहनीय है। जब यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे तो जिले का मान-सम्मान बढ़ेगा।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने कहा कि गढ़वा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस संसाधनों की आवश्यकता है। यदि संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो यहां से राज्य और देश स्तर के खिलाड़ी लगातार निकलते रहेंगे। इसमें जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इससे पूर्व विषय प्रवेश करते हुए संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त खेल मैदान उपलब्ध नहीं है, जिस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष तक शहर में दो अंतरराष्ट्रीय कोर्ट मैचों के लिए उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम का संचालन विशाल पांडेय ने किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार पाठक, पुलिस मेंस संगठन के अध्यक्ष रवि कुशवाहा, सचिव प्रकाश यादव सहित श्याम नारायण पांडेय, विवेक तिवारी, पंकज मिश्रा, शैलेश नंदन सिन्हा, संजीव पांडेय, अरविंद दुबे, रेफरी विकास तिवारी, प्रशांत ओझा, संजय कुमार, अंशु दुबे, सुमित मिश्रा, समर राजा, कुलदीप कुमार गौड़, आदित्य पांडेय, प्रभात तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!