गढ़वा में साधु वेश में ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Location: Garhwa

आस्था और विश्वास का गलत फायदा उठाकर साधु के वेश में ठगी और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का गढ़वा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल साधु वेशधारी ठग गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्यामलाल देव, चंदन लाल देव, विजय कुमार लाल देव, राहुल कुमार लाल देव और नंदकिशोर लाल देव शामिल हैं। सभी आरोपी बिहार के दरभंगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं और पेशेवर अपराधी हैं।
गौरतलब है कि यह मामला गढ़वा शहर के समीप रामधारी कॉलेज के पास स्थित छतरपुर गांव से जुड़ा है, जहां शुक्रवार को साधु के वेश में आए अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाया था। पीड़िता रीना देवी, पति सुरेंद्र प्रसाद, ने बताया था कि तीन से चार साधु वेशधारी उनके घर पानी मांगने के बहाने आए थे। पानी पीने के बाद उन्होंने परेशानियों से मुक्ति दिलाने का झांसा देते हुए रुपये की मांग की थी।
शाम के समय, जब रीना देवी सब्जी बेचने बाजार गई हुई थीं और घर में उनकी किशोरी बेटी अकेली थी, तभी आरोपी दोबारा घर पहुंचे। रुपये न देने पर किशोरी को कपड़े से कोई संदिग्ध पदार्थ सुंघा दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने बक्से का ताला तोड़कर नकदी और कीमती गहनों की चोरी कर ली और फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और शनिवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने साधु के वेश में ठगी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
गढ़वा पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी साधु, ज्ञान या भक्ति का दावा करने वाले अजनबी को घर के अंदर प्रवेश न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!