गढ़वा में सहायक आचार्यों के पदस्थापन हेतु SOP जारी, 12 दिसंबर से ऑफलाइन चयन प्रक्रिया शुरू

Location: Garhwa

गढ़वा। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने जिले में सहायक आचार्यों के विद्यालयों में पदस्थापन के लिए विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर दिया है। यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से संचालित होगी। निर्धारित तिथियों के अनुसार सहायक आचार्यों को उनकी मेरिट सूची के आधार पर बुलाया जाएगा और उपलब्ध विद्यालयों का चयन कराया जाएगा।

जारी SOP के मुताबिक 12 दिसंबर 2025 से इंटर प्रशिक्षित एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को Annexure-B में शामिल विद्यालयों की सूची के आधार पर विकल्प देने का अवसर मिलेगा। कुल 219 उपलब्ध विद्यालयों में से प्रत्येक आचार्य केवल एक विद्यालय का चयन कर सकेगा। निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने या विद्यालय का विकल्प न देने पर संबंधित उम्मीदवार को विभाग द्वारा स्वतः किसी उपलब्ध विद्यालय में पदस्थापित कर दिया जाएगा।

संपूर्ण प्रक्रिया Annexure-A एवं Annexure-B में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार ही संचालित की जाएगी। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी गढ़वा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने का अधिकार सिर्फ संबंधित प्रशासन के पास सुरक्षित रहेगा।

यह पहल जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा विद्यालयों में आवश्यकता अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!