गढ़वा में विभिन्न प्रशासनिक बैठकों का आयोजन, योजनाओं व कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा

Location: Garhwa


गढ़वा:
समाहरणालय सभागार सहित विभिन्न स्थलों पर जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा कई महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें योजनाओं के कार्यान्वयन, चिकित्सा अनुदान, अनुकंपा नियुक्ति, नगर निकाय चुनाव तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से 267 लाभार्थियों को चिकित्सा अनुदान स्वीकृत

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को 1,000 से 10,000 रुपये तक की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
नए आवेदनों को अब संबंधित सीएचसी के एमओआईसी के माध्यम से जिला कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए 267 लाभार्थियों को चिकित्सा अनुदान राशि स्वीकृत की गई।
उपायुक्त ने आवेदनों की प्रक्रिया सरल रखने तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्व-भिप्रमाणित प्रतियों के साथ प्रपत्र जमा कराने का निर्देश दिया। आगे की प्रक्रिया सीएचसी, सिविल सर्जन कार्यालय तथा जिला कल्याण कार्यालय द्वारा विभागीय प्रावधानों के अनुरूप पूरी की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, सिविल सर्जन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


जिला अनुकंपा समिति की बैठक में छह मामलों की समीक्षा, चार कर्मियों को सेवासंपुष्टि

जिला अनुकंपा समिति की बैठक भी उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मृत सरकारी कर्मियों के आश्रितों द्वारा दिए गए कुल छह अनुकंपा आवेदन की विस्तृत जांच की गई।
दस्तावेजों की अपूर्णता एवं विभागीय प्रपत्रों की अनुपलब्धता के कारण इन छह आवेदनों पर अंतिम निर्णय अगली बैठक तक स्थगित रखा गया।
बैठक में चार कर्मियों को सेवासंपुष्टि प्रदान की गई—

  • सुजीत महतो, निम्न वर्गीय लिपिक, प्रखंड कार्यालय बड़गड़
  • रोहित कुमार यादव, अनुसेवक, अनुमंडल कार्यालय श्रीबंशीधर नगर
  • संदीप कुमार गुप्ता, राजस्व उप निरीक्षक, अंचल कार्यालय कंडी
  • राम रक्षा सिंह, राजस्व उप निरीक्षक, अंचल कार्यालय रमना

नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारी की समीक्षा

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर प्रतिवेदन की समीक्षा की गई—

  • मतदान केंद्रों का सत्यापन एवं नए केंद्रों का निर्माण
  • मतदाता सूची तैयारी
  • वार्ड पार्षद पदों का आरक्षण
  • मतदान कर्मियों की उपलब्धता व प्रशिक्षण
  • सामान्य/संवेदनशील/अतिसंवेदनशील केंद्रों का चिन्हितिकरण
  • मतपेटिकाओं एवं वाहनों की उपलब्धता
  • मतगणना स्थल निर्धारण
    निर्देश दिए गए कि सभी विभाग पूर्व निर्धारित ढांचा के अनुरूप आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करें।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई।
मतदाताओं को ABCDE पाँच श्रेणियों में विभाजित कर मैपिंग कार्य किया जा रहा है।
जिन विधानसभा क्षेत्रों में 30% से कम मैपिंग पूर्ण है, उन्हें कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
अगली बैठक तक सभी श्रेणियों में कम से कम 10% प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।


21 नवंबर को पूरे जिले में आयोजित होगा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल के तहत 21 नवंबर को जिले के सभी प्रखंडों व नगर क्षेत्रों में बहु-सेवा शिविर आयोजित होंगे।
शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।
इनमें प्रमाण पत्र निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन–जमाबंदी सेवाएँ, शिकायत निवारण, पंजीकरण तथा लाभुक सत्यापन जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में आने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!