गढ़वा में राजनीतिक टकराव के बीच नए डीसी और एसपी को प्रशासनिक संतुलन बहाल करने की जिम्मेदारी

Location: Garhwa

गढ़वा विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जिले में राजनीतिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के बीच खींचतान तेज़ हुई है। इस खींचतान का असर जिला प्रशासन पर भी पड़ा है। प्रशासनिक कामकाज पर सवाल उठे हैं और विकास योजनाओं की गति धीमी हुई है।

इसी बीच दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का नया उपायुक्त और अमन कुमार को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को सामान्य करने और राजनीतिक तनाव के बीच संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी मिली है।

गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने निवर्तमान उपायुक्त शेखर जमुआर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जबकि झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने विधायक के कार्यक्रमों के विधायक श्री तिवारी पर दीशा की बैठक में अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर बहिष्कार का ऐलान किया गया है। इसके खिलाफ विधायक की भी भौंहे अधिकारियों के पर्ति तनी हुई है। इससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संबंध बिगड़े और माहौल और भी तनावपूर्ण हुआ है।

इस स्थिति में नए डीसी और एसपी को राजनीतिक हस्तक्षेप से बचते हुए प्रशासन को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित करने की चुनौती है। इसके साथ ही उन्हें विकास योजनाओं को गति देने और आम लोगों के बीच प्रशासनिक विश्वास बहाल करने की चुनौती भी है।

गढ़वा जिले में प्रशासन और राजनीति के बीच संतुलन बनाए बिना सामान्य प्रशासनिक वातावरण की बहाली संभव नहीं है। अब सबकी नजर नए पदस्थापित अधिकारियों पर है, जो आने वाले दिनों में जिले की दिशा तय करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!