गढ़वा में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति होगी सुनिश्चित : उपायुक्त

Location: Garhwa

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कहा है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर गढ़वा जिले में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। जिले के सभी खाद-बीज दुकानों पर भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध होगा, ताकि किसान निर्धारित मूल्य पर आसानी से खाद प्राप्त कर सकें।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी दुकानदार से निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया न खरीदें। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो जाएगा।

उन्होंने जिले के सभी पैक्स, लैंप्स, सहकारी समिति और अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे यूरिया केवल सरकारी दर पर ही किसानों को उपलब्ध कराएं। यदि किसी दुकानदार द्वारा अधिक मूल्य वसूला जाता है, तो उसका लाइसेंस तत्काल रद्द कर दिया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों और कृषि विभाग के पदाधिकारियों को यूरिया की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से यूरिया की कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिले के वरीय अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में यूरिया की अवैध बिक्री पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!