गढ़वा में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का महाधरना, ईवीएम से दलीय आधार पर चुनाव की मांग

Location: Garhwa


गढ़वा नगर परिषद कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव अविलंब कराए जाने, ईवीएम मशीन से तथा दलीय आधार पर चुनाव कराने की मांग को लेकर महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद घुरण राम ने कहा कि झामुमो सरकार झारखंड में हार के डर से नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में ईवीएम प्रणाली को सबसे सुरक्षित और पारदर्शी माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर अड़ी हुई है, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण शहरी क्षेत्रों का विकास ठप हो गया है और शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लोकतंत्र में चुनाव व्यवस्था जनता के अधिकारों का सबसे मजबूत आधार है, लेकिन हेमंत सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। पिछले कई वर्षों से सोची-समझी रणनीति के तहत नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समय-समय पर आंदोलन करते रहे हैं। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नाली-गली से लेकर आवश्यक विकास कार्य ठप पड़े हैं। नगर परिषद के पदाधिकारी फंड की कमी का हवाला देते हैं, जिसके कारण कोई काम नहीं हो पा रहा है। साथ ही, पिछले कुछ वर्षों से गरीबों को मिलने वाली आवास योजनाएं भी बंद पड़ी हैं।
गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने से जनता का कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद क्षेत्र को लूट का अड्डा बना चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी नगर निकाय चुनाव रद्द किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
महाधरना कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय, सूरज गुप्ता, संतोष दुबे, आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, संजय ठाकुर, बब्लू पटवा, भाजपा नेत्री कंचन जायसवाल, परीक्षित तिवारी, विकास तिवारी, अशोक केसरी, राजेश यादव, उदय कुशवाहा, मनीष गुप्ता, नसरुद्दीन, जितेंद्र चंद्रवंशी, रुपू महतो, उमेश कश्यप, रविंद्र जायसवाल, मुरारी यादव, डॉ. लालमोहन, बसंत प्रसाद, प्रवीण पाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!