गढ़वा में ज्वेलरी शॉप लूट की साजिश नाकाम, 8 अंतर प्रांतीय सरगना धीरज मिश्रा गिरोह के अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा जिला मुख्यालय में ज्वेलरी शॉप लूट की साजिश रच रहे आठ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी बिहार के कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने इनके पास से चार देसी कट्टा, दस जिंदा कारतूस, दो चाकू, आठ मोबाइल फोन, दो बाइक, एक स्कूटी और पंद्रह हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में मेदिनीनगर नगर थाना क्षेत्र के भट्ठी मोहल्ला निवासी आनंद कुमार, अनुराग कुमार और राजा कुमार, पोखरा गांव निवासी दीपक कुमार मांझी, पाटन के करकर कला गांव निवासी सरोज कुमार, सूठा गांव निवासी बॉबी कुमार, नगवा मोहल्ला निवासी अजीत कुमार और छोटू, तथा रितिक नवरंग शामिल हैं।

एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के अपराधी गढ़वा में लूट की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने पुरन चौक टंडवा और शहर के विभिन्न ज्केवैलरी दुकानों के आसपास पुलिस को लगाया गया इसी बीच तीन बाइक पर सवार आठ अपराधियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना धीरज मिश्रा अपने तीन साथियों के साथ तिलदाग मोड़ के आसपास है। मगर पुलिस जब वहां पहुंची, तब तक वह फरार हो चुका था।

पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!