गढ़वा में जनसुनवाई: उपायुक्त ने सुनी फरियादें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा—उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनी गईं और उनके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन और बकाया मजदूरी भुगतान सहित कई मुद्दों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं।

सबसे पहले सदर प्रखंड के परिहारा निवासी सिकंदर राम ने अपने भाई पर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आपसी बंटवारे के अनुसार सभी भाइयों का हिस्सा तय है, लेकिन बड़े भाई सुखदेव राम द्वारा उनके हिस्से पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त ने मामले में गढ़वा अंचल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मेराल प्रखंड के बौराहा निवासी प्रसाद यादव ने बिजली चोरी मामले में लगाए गए जुर्माने की राशि में कमी करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष पहले मिल संचालन को लेकर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। केस लड़ने और फाइन जमा करने के बाद भी भारी राशि की मांग की जा रही है। उपायुक्त ने इस मामले में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मेराल के ही कन्हाई साव ने धान अधिप्राप्ति की राशि का भुगतान लंबित होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि 5920 किलोग्राम धान का विक्रय करने के बाद भी दूसरी किस्त की राशि अभी तक जारी नहीं हुई है। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लंबित भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया।

कांडी प्रखंड के घटहुआ कला निवासी इमामुद्दीन अंसारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जी निकासी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लाभुक पूर्व से पक्का घर होने के बावजूद किसी दूसरे के मकान का फोटो जियो टैग कर सरकारी राशि निकासी कर रहे हैं। उपायुक्त ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई में दर्ज अन्य मामलों पर भी उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!