गढ़वा में छापेमारी से खुली पोल: झोलाछाप कर रहे गर्भाशय का ऑपरेशन

Location: Garhwa

गढ़वा।
जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत उस वक्त उजागर हो गई जब सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने शुक्रवार को कई निजी अस्पतालों पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए।

छापेमारी में कई अस्पतालों में क्वालिफाइड डॉक्टर मौजूद ही नहीं मिले। कई जगह तो जिन डॉक्टरों के नाम पर अस्पताल का पंजीकरण हुआ था, वे अस्पताल में दिखे ही नहीं और अस्पताल झोलाछापों के भरोसे चल रहा था।

सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि जिन अस्पतालों और क्लिनिकों को सर्जरी की अनुमति तक नहीं है, वहां बड़े-बड़े ऑपरेशन किए जा रहे हैं। और तो और, कई जगह महिलाओं का गर्भाशय (यूट्रस) ऑपरेशन भी धड़ल्ले से हो रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ जगह झोलाछाप चिकित्सक ही गर्भाशय का ऑपरेशन कर रहे थे।

सिविल सर्जन ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि या तो अस्पताल अपनी व्यवस्था दुरुस्त करें या फिर बंद होने के लिए तैयार रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि अब नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी संचालकों पर सख्त कार्रवाई होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!