गढ़वा प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ा हौसला

Location: Garhwa

गढ़वा: प्रीमियर लीग मैच का राम साहू स्टेडियम में गुरुवार को पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर व कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में नई ऊंचाइयों को छूने का समय है। विकास माली ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहायता का भरोसा देते हुए कहा कि उनकी संस्था सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और सरकार के साथ मिलकर काम करती है। उन्होंने आगामी 19 फरवरी को 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह की जानकारी दी और बताया कि समारोह के बाद संस्था खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए विशेष योजनाएं शुरू करेगी।

इस मौके पर झामुमो नेता तनवीर आलम, रेखा चौबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उबैदुल्लाह हक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!