Location: Garhwa
गढ़वा।
दिनांक 22.01.2026 की रात्रि में पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र के आदेश पर गढ़वा जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान विभिन्न मामलों में जारी वारंट और कुर्की आदेशों के निष्पादन तथा पुराने लंबित कांडों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 19 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इनमें रंका थाना से 06, नगर ऊंटारी थाना से 02, भवनाथपुर थाना से 04, खरौंधी थाना से 04, विशुनपुरा थाना से 01, मेराल थाना से 01 तथा गढ़वा नगर थाना से 01 आरोपी शामिल हैं।
इस दौरान जिले में लंबित 66 वारंट एवं 02 कुर्की आदेशों का निष्पादन किया गया। पुलिस के अनुसार यह अभियान अपराध नियंत्रण और आम जनता में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया।
गढ़वा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।












