गढ़वा जिला पाल महासंघ का नया नेतृत्व तैयार, सुधीर कुमार पाल बने अध्यक्ष

Location: Garhwa

गढ़वा :गढ़वा जिला पाल महासंघ का पुनर्गठन 23 मार्च 2025 को महासंघ के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर जिलेभर के विभिन्न गांवों से पाल समाज के अग्रणी लोग शामिल हुए। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक पारसनाथ पाल, सुखबीर पाल और संगठन मंत्री विश्वनाथ पाल की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारसनाथ पाल ने की, जबकि संचालन जितेंद्र कुमार पाल ने किया।

विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:अध्यक्ष – सुधीर कुमार पाल,उपाध्यक्ष – रामाधार पाल, सत्येंद्र पाल, रामेश्वर पाल,सचिव – रमेश प्रसाद पाल,उप सचिव – बुद्धदेव पाल, अजय पाल, सत्यम राज पाल,कोषाध्यक्ष – सुरेंद्र पाल,उप कोषाध्यक्ष – विवेकानंद पाल,मीडिया प्रभारी – जितेंद्र कुमार पाल,प्रवक्ता – रामनाथ पाल,कानूनी सलाहकार – विनोद पाल, विजय पाल

नवनियुक्त अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड स्तर पर पाल महासंघ को सशक्त नेतृत्व प्रदान कर समाज की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और समाज के अति पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी

उप सचिव अधिवक्ता सत्यम राज पाल ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें बदलाव के साथ सकारात्मक सोच और बेहतर समन्वय की जरूरत है

पर्यवेक्षक पारसनाथ पाल ने कहा कि समाज की एकता और विकास के लिए हमें संगठित होकर एक दिशा में कार्य करना होगा

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। कार्यक्रम के अंत में पारसनाथ पाल ने सभी उपस्थित पाल समाज के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और महासंघ को और अधिक संगठित करने का संकल्प लिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!