गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न, स्कूली क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा

Location: Garhwa

गढ़वा, 20 सितंबर 2025 — झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा की पहली बैठक होटल पद्मावती, चिनिया रोड स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं अपर समाहर्ता श्री राज महेश्वरम ने की।

बैठक की शुरुआत नव-नियुक्त सदस्यों के स्वागत से हुई, जिसमें चन्दन कश्यप और धर्मेन्द्र कुमार को संघ का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस कदम का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गढ़वा प्रीमियर लीग का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा उपाध्यक्ष डॉ. पंकज प्रभात ने प्रस्तुत की।

स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने हेतु सचिव श्री राघवेंद्र नारायण सिंह ने अंडर-14, अंडर-15, एवं अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं की घोषणा की, जो सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए होंगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राज्य क्रिकेट संघ द्वारा प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

सदस्यों ने अनुमंडल स्तर पर बालक एवं बालिका अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताएं आयोजित करने का भी सुझाव दिया।

प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समिति, खेल पारदर्शिता समिति, तकनीकी समिति एवं प्रायोजन समिति के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही, जिला क्रिकेट संघ का स्थायी मैदान चिन्हित करने हेतु जिला प्रशासन से शीघ्र अनुरोध करने का भी संकल्प लिया गया।

बैठक में सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, डॉ. पंकज प्रभात, रेखा चौबे, रवि दुबे, गौरव सिंह, राजा सिंह, डॉ. समशेर सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थ

?

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!