अपडेट :गढ़वा के पूर्व विधायक युगल किशोर पांडे का निधन, राजहरा में सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Location: Garhwa

गढ़वा: कांग्रेस नेता एवं गढ़वा के पूर्व विधायक युगल किशोर पांडे का आज सुबह रांची के मेडिका अस्पताल में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। किडनी फेल हो जाने के कारण उन्हें क्रिटिकल स्थिति में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह 6:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

युगल किशोर पांडे मूल रूप से पलामू जिले के राजहरा गांव के निवासी थे। वे पलामू के प्रसिद्ध समाजसेवी दानी कर्ण स्वर्गीय सूरत पांडे के ज्येष्ठ पुत्र थे। अपने जीवनकाल में श्री पांडे ने सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एकीकृत बिहार में वे श्रेणी ‘ए’ के ठेकेदार के रूप में कार्यरत रहे। बाद में स्वतंत्रता सेनानी और उनके ससुर स्वर्गीय जग नारायण पाठक के प्रभाव में आकर वे राजनीति में सक्रिय हुए। वर्ष 1980 में वे गढ़वा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए और बाद में गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया जाएगा। उन्होंने 1983 में अपने पिता के नाम पर सूरत पांडे डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की, जो आज गढ़वा जिले का प्रमुख शिक्षण संस्थान है।

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री पांडे का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 8:00 बजे राजहरा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 10:00 बजे लबजी नदी स्थित झरना घाट (शिव मंदिर के पास) में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!