Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर के रेड़मा चौक स्थित गंगा हॉस्पिटल में एक महिला का सफल ऑपरेशन कर उसे उसके जीवन को बचाया गया।इस अस्पताल में महिला के पेट में पनप रहे 5 किलो का फाइबर यूटेरस को सफलतापूर्वक निकाला गया। जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव निवासी कामाख्या उरांव की पत्नी स्मृति देवी कई महीनो से अपने पेट में पल रहे बीमारी से जूझ रही थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने बताया कि मेदनीनगर शहर के रेड़मा स्थित गंगा हॉस्पिटल में किसी भी बीमारी का सफलता पूर्वक इलाज होता है।इसी बीच महिला स्मृति देवी अपने पति के साथ गंगा अस्पताल पहुंची। गंगा हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने स्मृति देवी का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट में पल रहे 5 किलो का फाइबर यूटेरस को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।ऑपरेशन के बाद महिला बिल्कुल स्वस्थ है और राहत की सांस ली।सफलतापूर्वक इलाज होने पर महिला के परिजनों ने गंगा हॉस्पिटल के संचालक, चिकित्सा और कर्मियों को धन्यवाद दिया।बताते चले की गंगा अस्पताल में अभी तक कई ऐसे गरीबों का सफल इलाज हुआ है और जो लोग यहां से इलाज करवा कर गए है सभी लोगों ने गंगा हॉस्पिटल का अभी तक नाम लिया है।












