खेती चराने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, दो पुत्र घायल

Location: भंडरिया

गढ़वा
बड़गड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरी पंचायत के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में रविवार की शाम लगभग सात बजे खेती चराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो पुत्रों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
मृतक की पहचान सूर्यदेव यादव (55) के रूप में हुई है। घायलों में महेश यादव और गणेश यादव शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।
मृतक के पुत्र गणेश यादव ने बड़गड़ थाना में आवेदन देकर कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, सूर्यदेव यादव की तीन बकरियों को गांव के ही रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उसकी पत्नी कौलिया देवी द्वारा कथित रूप से जहर देकर मार दिया गया था। इसकी सूचना पंचायत की मुखिया को देने के बाद जब सूर्यदेव यादव मृत बकरियों की तस्वीर लेने लगे, तभी आरोपितों ने टांगी और लाठी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हमले में महेश यादव और गणेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल महेश यादव की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है।
थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में 11 अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पीड़ित परिवार ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    खेती चराने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, दो पुत्र घायल

    होली पर्व को लेकर बंशीधर नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च,शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश

    होली पर्व को लेकर बंशीधर नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च,शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश

    हिंदू मुस्लिम सिक्ख इसाई मत बोलो, मुझको तो बस एक तिरंगा दिखता है…

    हिंदू मुस्लिम सिक्ख इसाई मत बोलो, मुझको तो बस एक तिरंगा दिखता है…

    किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में उत्साह के साथ मनी होली

    किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में उत्साह के साथ मनी होली

    मेराल प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित

    मेराल प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित

    बच्चा चोरी की अफवाह से दूर रहें, कानून हाथ में न लें: थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह

    बच्चा चोरी की अफवाह से दूर रहें, कानून हाथ में न लें: थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह
    error: Content is protected !!