खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

सड़क दुर्घटना में एक घायल

 गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी इश्तेयाक अंसारी पिता फरीदन अंसारी ने शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा थाना क्षेत्र के चेतना गांव गए थे। इस दौरान पीछे बैठे इश्तेयाक अंसारी मोटरसाइकिल की गति धीमी होने पर ही भूलवश पैर को नीचे रख दिए। इससे उनके बायां पैर में गंभीर चोट लगी है।

 बाइक से गिरकर दो घायल, चल रहा इलाज

 गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में मोटरसाइकिल से गिरकर सूरज कुमार पिता मंथन राम एवं राज आनंद पिता राम लखन राम घायल हो गए। दोनों घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि सूरज कुमार एवं राज आनंद ने एकही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में किसी से मिलने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में सूरज कुमार के चेहरा, सीना व बायां हाथ में गंभीर चोट लगी है।


 महिला को पीटकर किया घायल

गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र के ललगाड़ा गांव निवासी संजय यादव की पत्नी रीना देवी को उसके देकर धनंजय यादव पिता भुनेश्वर यादव ने मारपीट कर घायल कर दिया। गढ़वा सदर अस्पताल मेंे उसका इलाज चल रहा है।

             बताया गया कि रीना देवी ने अपने खेत में लगे धान के बीहन को पंप से पटा रही थी। इस दौरान धनंजय यादव की गाय ने रीना देवी के धान के बीहन को चरने लगी। इसे लेकर रीना देवी एवं धनंजय यादव में नोंकझोंक हो गई। इसके बाद धनंजय यादव ने रीना देवी को बेरहमी मारपीट कर घायल कर दिया। उसके शरीर के विभिन्न हिस्से में चोट लगी है।

 
डायन बिसाही का आरोप लगाकर दंपती के साथ मारपीट

 गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव के निमियांखांड़ टोला में डायन बिसाही का आरोप लगाकर सुदामा चौधरी एवं उसकी पत्नी शिवकलिया देवी को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इनमें सुदामा चौधरी का गढ़वा सदर अस्पताल एवं शिवकलिया देवी का मेराल सीएचसी में इलाज चल रहा है।

बताया गया कि निमियांखांड़ के विजय चौधरी, मुकेश चौधरी, मनीष चौधरी, रविंद्र चौधरी, फुलपतिया देवी, रीना देवी आदि ने शिवकलिया देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए उसके घर में घुस कर कुल्हाड़ी से प्रहार कर सुदामा चौधरी एवं शिवकलिया देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को लेकर सुदामा चौधरी ने मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

 
महिला को ससुराल वालों ने पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

गढ़वा : चिनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनियां चिखूरापत्थर टोला निवासी अनिल कुमार तूरी की पत्नी सुषमा देवी को उसके ससुरालवालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि सुषमा देवी को उसके ससुराल में हमेशा मारपीट किया जाता है। बुधवार की रात में उसके भसूर राजेश तूरी, गोतनी ममता देवी एवं सास किसमतिया देवी ने मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे कुएं में डालने के लिए ले जाने लगे। तब तक गांव के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद सुषमा देवी को उसके घरवालों ने एक कमरे ले जाकर बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसकी मां रंका थाना क्षेत्र की बरदरी गांव निवासी मनती देवी एवं कई रिश्तेदारों ने चिखुरापत्थर पहुंच कर ममता देवी को वहां से लेकर अस्पताल पहुंचे। इधर, इस घटना को लेकर सुषमा देवी ने मामला दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन दिया है।

 
 बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

 गढ़वा : खरौंधी-केतार रोड में कूपा गांव के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर मंजू देवी पति गुरुदेव पासवान घायल हो गई। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि मंजू देवी को उसकी गोतनी का बेटा पप्पु पासवान ने मोटरसाइकिल से लेकर राजी गांव जा रहा था। इस दौरान कूपा गांव के समीप पीछे बैठी हुई मंजू देवी चलते हुए मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसके चेहरे में चोट लगी है।

 
 बाइक से गिरकर दंपती घायल

 गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव निवासी शमसीर अंसारी एवं उसकी पत्नी सकीना बीबी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए। घायल दंपती का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया गया कि शमसीर अंसारी ने अपनी पत्नी सकीना बीबी से साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में जा रहा था। इस दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दंपती घायल हो गए।

 
किशोरी ने खाया जहर, चल रहा इलाज

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के संग्रहे खुर्द गांव निवासी विनोद चौधरी की पुत्री नेहा कुमारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि नेहा कुमारी को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट-फटकार किया था। इससे गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सदर अस्पताल में इलाजरत नेहा कुमारी की हालत में सुधार हो रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!