Location: Shree banshidhar nagar
📸 सीआरपी-बीआरपी बैठक में शिक्षा कार्यक्रमों की समीक्षा
श्री बंशीधर नगर – प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को बीपीओ तहमीना परवीन की अध्यक्षता में सीआरपी एवं बीआरपी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए बीपीओ ने विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, पाठ-टीका के प्रयोग, प्रयास कार्यक्रमों के अनुपालन तथा ‘शिक्षा सारथी योजना’ की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान में रजिस्ट्रेशन की कम संख्या पर नाराज़गी जताते हुए बीपीओ ने कहा कि सोमवार तक सभी विद्यालयों का पंजीकरण नहीं हुआ तो संबंधित प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में बीआरपी श्रीकांत चौबे सहित सभी सीआरपी और कर्मी मौजूद रहे।
👮♂️ एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए सख्त निर्देश
श्री बंशीधर नगर – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को क्राइम मीटिंग आयोजित कर सभी थाना प्रभारियों व पुलिस निरीक्षकों को पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन व दुर्गा पूजा के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने रात्रि गश्ती बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, वाहन चेकिंग अभियान तेज करने तथा नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
मीटिंग में नगर ऊंटरी, भवनाथपुर, धुरकी, रमना, बिशुनपुरा, केतार, खरौंधी थाना प्रभारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
⚡ दुर्गा पूजा से पूर्व विद्युत विभाग का मेंटेनेंस कार्य शुरू
श्री बंशीधर नगर – दुर्गा पूजा से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने मेंटेनेंस कार्य शुरू कर दिया है। कनिय विद्युत अभियंता महादेव महतो ने बताया कि 7 सितंबर से 28 सितंबर तक हर रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान भागोडीह ग्रिड से सारंग और जंगीपुर सबस्टेशनों तक की 33 केवीए लाइन में मेंटेनेंस, पेड़ों की छटाई, जंपर सुधार आदि कार्य किए जाएंगे।
14, 21 और 28 सितंबर को विभिन्न सबस्टेशनों पर मेंटेनेंस कार्य निर्धारित है। विभाग ने भरोसा दिलाया कि दुर्गा पूजा से पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।












